रायपुर

एम्बुलेंस की आड़ में गाँजे की अवैध तस्करी… 36 लाख रुपए के गाँजे के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार, 3 आरोपी हुए फरार

रमेश राजपूत

रायपुर – जिले की आमानाका पुलिस ने अवैध गाँजा तस्करी के बड़े मामले को पकड़ने में सफलता पाई है, जिसमे आरोपियों द्वारा एक रायपुर पासिंग एम्बुलेंस को पकड़ा है, जिसमें 72 पैकेटों में अनुमानित कुल 36 लाख का गाँजा बरामद किया गया है। वही मामले में वाहन चालक को पकड़ लिया गया है जिसके 3 अन्य साथी फरार हो गए है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी आमानाका निरीक्षक संतराम सोनी के नेतृत्व में दिनांक 20.12.2023 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की डूमर तालाब चाणक्य स्कूल टर्निग के पास एक एम्बुलेस खडी थी, जिसमे वाहन चालक मिलाकर चार व्यक्ति है तथा उसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा है, सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया, जिसमें तीन व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गए तथा चालक मौके पर पकडा गया। वाहन चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम सूरज खुंटे पिता कृष्णलाल खुंटे उम्र 22 साल निवासी ग्राम डोंगियाभाठा थाना भटगांव जिला सारंगढ़ – बिलाईगढ़ का होना बताया तथा अपने भागे हुए साथी का नाम गोलू चन्द्रा तथा अन्य दो का नाम मालूम नही होना बताया।

वाहन को चेक करने पर उसमे 72 पैकेट ब्राऊन कलर के रेपर से सील पैक मादक पदार्थ गांजा भरा होना पाया गया। उक्त मादक पदार्थ गांजा के संबंध में पूछने पर गांजा को उडिसा से लाना तथा बलौदाबाजार से अन्य राज्य अपने फरार साथी गोलू चन्द्रा निवासी ग्राम सलौनी कला थाना भटगांव जिला सारंगढ़ के साथ मिलकर ले जाना बताया। मौके पर आरोपी चालक के कब्जे से एक एम्बुलेस सीजी -04/ एच.डी.- 8385 में 72 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 364. 300 किलो ग्राम जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 20 (ख) एन. डी.पी.एस. एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया, मौके से फरार आरोपियो के संबंध में पतासाजी की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा...