जांजगीर चाँपा

बैंक कर्मचारी बनकर कियोस्क आईडी दिलाने का झांसा देकर ठगी…फरार आरोपी भी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – किओस्क बैंक का आईडी देने के नाम पर ग्रामीणों के साथ लाखों कि ठगी करने वाले फरार आरोपी को बम्हनीडीह पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सोठी निवासी हीराराम केवट ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। कि पूर्व में निर्मल चंद्रा अपने आप को बैंक का कर्मचारी बताते हुए अपने साथी के साथ मिलकर किओस्क बैंक आईडी दिलाने के नाम पर प्रार्थी से फोन पे के माध्यम से 20 हजार रुपए लिए थे। जब बाद में प्रार्थी ने आरोपी की पूछ परख की तो पता चला की वह किसी बैंक में काम नही करता है। जिसने अपने साथी अरसिया निवासी राजकुमार चंद्रा उर्फ रेहान के साथ मिलकर ठगी कि घटना को अंजाम दिया है। मामले में बम्हनीडीह पुलिस ने पहले ही निर्मल चंद्रा को गिरफ्तार कर लिया है। तो वही घटना के बाद से फरार दूसरे आरोपी राजकुमार चंद्रा उर्फ रेहान के ठिकाने का पता चलते ही पुलिस मौके पर दबिश देकर गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी बम्हनीडीह, सउनि बीरेंद्र सिंह, संतोष बंजारे एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार