जांजगीर चाँपा

शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले गया भगा….फिर साथ रखकर करता रहा दैहिक शोषण, पुलिस ने किया बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कर ले जाने के साथ ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले नाबालिग लड़की के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। कि उनकी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति द्वारा 3 फरवरी 2022 को भगा कर ले जाया गया है। मामले में अकलतरा पुलिस को जांच में पता चला कि अपहृता बालिका सोनपुर बिहार में है। सायबर सेल की टीम की मदद से पुलिस ने मौके पर दबिश देकर सोनपुर निवासी विपिन कुमार के कब्जे से नाबालिग को बरामद किया है। मामले में पुलिस ने अकलतरा पुलिस ने नाबालिग को परिजनों को सौंप। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक तुलसिंह पट्टावी, सउनि अरूण सिंह, महिला प्रधान आर. अनिता पाटले, आरक्षक शशीकांत कश्यप, राजेश कश्यप, बृजपाल बर्मन का एवम सायबर टीम का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...