जांजगीर चाँपा

फर्जी शिक्षाकर्मी मामला…फर्जी अंकसूची से नौकरी करने वाली शिक्षिका के बाद अब सत्यापन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

जाजंगीर – फर्जी अंकसूची को सत्यापित करने वाले आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी करने वाली शिक्षिका को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आपको बता दे की सरवानी निवासी मंदोदरी वर्मा बीएड की फर्जी अंक सूची तैयार कर नवागढ़ के ग्राम बड़गांव जनपद में 2008 से शिक्षा कर्मी वर्ग 2 की नौकरी कर रही थी। इसके खिलाफ की गई शिकायत कि जब जांच कराई गई तो महिला द्वारा पेश किए गए सारे दस्तावेज झूठ और फर्जी निकले जिस पर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी कर न्यायिक हिरासत में पूर्व में ही भेज दिया था। तो वहीं मामले में संलिप्त आरोपी कि तलाश पुलिस कर रही थी। जिसके द्वारा महिला के दस्तावेजों को सत्यापित किया गया था। इसी बीच आरोपी सरवानी निवासी संतोष वर्मा के ठिकाने का पता चलते ही पुलिस में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नवागढ़ निरी. कमलेश सेंडे, सहायक उप निरीक्षक संतोष केरकेट्टा एवम आरक्षक जनक कश्यप,कुलदीप खुटे,रामदेव साहू का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार