तखतपुर

मुर्गी न देने की सजा मौत….ये कैसा त्यौहार, पोल्ट्री फार्म संचालक और उसके बेटे की पिटाई, मौके पर बेटे की गई जान छाया मातम

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – हरेली पर्व मनाने के लिए मुर्गी लेने रात में पहुंचे युवक को मना करने पर मुर्गी लेने आए युवक ने पोल्ट्री संचालक और उसके बेटे के साथ मारपीट की जिसमें बेटे की मृत्यु हो गई पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जरहागांव थाना अंतर्गत ग्राम लोहरा कापा मे कोनी बिलासपुर निवासी दीपक कश्यप के द्वारा मुर्गी पोल्ट्री फार्म का संचालन किया जा रहा है जिसे ठरकपुर सीपत निवासी पंकज पटेल पिता राम प्रसाद पटेल उम्र 21 वर्ष राम प्रसाद पटेल पिता प्रीतम पटेल 48 वर्ष के द्वारा उक्त फार्म हाउस होम किराए में लेकर संचालित किया जा रहा है दोनों 7 अगस्त की रात में सोए हुए थे

रात लगभग 9:00 बजे गांव के दो युवक छोटू और बिकऊ दोनों हरेली पर्व मनाने के लिए मुर्गी लेने पहुंचे तब राम प्रसाद ने कहा कि कल सुबह आकर मुर्गी ले जाना अभी नहीं बन पाएगा इस बात को लेकर दोनों गाली गलौज और विवाद करने लगे जिस पर रामप्रसाद हाथ पकड़कर दोनों युवकों को बाहर करने लगा तब पास पड़े डंडे से दोनों युवकों ने मारपीट शुरू कर दी पिता को मार खाता देख पंकज पटेल जब बीच बचाव करने आया तब उसके साथ भी मारपीट की और सिर पर डंडे से वार कर दिया जिससे मौके पर ही मृत्यु हो गई इसकी जानकारी पुलिस को दी गई सूचना पर डीएसपी साधना सिंह थाना प्रभारी भूपेंद्र चंद्रा एवं पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा...