जांजगीर चाँपा

युवती को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म…फिर फोटो वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, पीड़िता ने सुनाई आप बीती

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – पहचान का फायदा उठाकर युवक ने एक युवती को अपने हवस का शिकार बना लिया जिसके लिए उसने पहले तो युवती को झांसा देकर अपने घर बुलाया फिर वहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जैसे ही युवती को नशा चढ़ा आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, वही उसने युवती की फोटो और वीडियो में बना लिए जिसे वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप रहने कहा। मामले में पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ग़ौरतलब है कि 18/01/24 को पीड़िता ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी मायाराम उर्फ मयंक से जान पहचान होने से आरोपी द्वारा अपने क्वाटर ले जाकर धोखा से कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया और नशा हो जाने पर उसी का फायदा उठा कर आरोपी मायाराम उर्फ मयंक ने जबरदस्ती दैहिक शोषण किया विरोध की तो घटना का वीडियो फोटो रखा हू जिसे वायरल कर दूंगा धमकी देने लगा पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में आरोपी के विरुद्ध धारा 376 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी मायाराम उर्फ मयंक ध्रुव को पुलिस हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णो, सहायक उप निरीक्षक बलवंत धृतलहरे, महिला आरक्षक रेखा यादव का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश...