बेलतरा

मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का बेलतरा में जोशीला स्वागत

उमलेश जायसवाल

बेलतरा. :– छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का उनके गृह ग्राम विधानसभा क्षेत्र मनेद्रगढ़ में प्रस्थान पर शनिवार को बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलतरा बस स्टैंड चौक पर स्वागत किया।छत्तीसगढ़ राज्य में मंत्री पद के शपथ ग्रहण करने के बाद मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल सपरिवार रतनपुर में विराजमान मां महामाया देवी के दर्शन करने मंदिर पहुंचे। जहाँ मां महामाया के दरबार में मत्था टेक आशीर्वाद लिए। मां के दर्शन पश्चात रतनपुर के शिव मंदिर बूढ़ामहादेव के दर्शन कर मंदिर परिसर में चल रहे विष्णु यज्ञ में शामिल हुए।

फिर अपने कॉफिले से साथ मनेंद्रगढ़ के लिए निकले रास्ते में विधानसभा मुख्यालय बेलतरा के जायसवाल समाज सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों के द्वारा उनका फूल मालाओं , आतिशबाजी, बैंड बाजे के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद मंत्री श्री जायसवाल गृहग्राम रतनपुर जिला कोरिया रवाना हो गये।

ग्राम बेलतरा के जायसवाल समाज व भाजपा कार्यकर्ता मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के स्वागत के लिए कॉफी देर से सड़क पर खड़े थे इसी बीच कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवागन जी का कॉफीला बेलतरा से गुजर रहा था,

काफिले को देख कर सभी कार्यकर्ता काफिले को रोके और मंत्री लखन लाल देवांगन का गर्म जोशी से स्वागत किये, स्वागत के पश्चात पता चला की मंत्री जायसवाल जी का काफिला इनके पीछे आ रही है तब आनन फानन में फिर से मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के स्वागत की तैय्यरी किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी: अनियंत्रित हार्वेस्टर ने बाइक सवारों को रौंदा...एक की मौत, दूसरा जिंदगी से लड़ रहा जंग बिलासपुर:- फर्जी पुलिस बनकर ट्रक चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार...कब्जे से 1 कार और नगद बरा... छत्तीसगढ़ में फैल रहा नशे का नेटवर्क... पंजाब से लाई गई हेरोइन जब्त, न्यायधानी में पुलिस ने 5 तस्करो... शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला..पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घुटनों पर आया आदतन ... जांजगीर-चांपा: गुंडागर्दी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... दो आदतन बदमाश एक साल के लिए जिला बदर चाकूबाज अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन... जिलेभर में ताबड़तोड़ धरपकड़, असामाजिक तत्वों पर कसा ... 12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क... खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती,