बिलासपुर

VIDEO: रिवर व्यू के पास चाकूबाजी करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार… सिटी कोतवाली पुलिस ने सड़क पर आरोपियों का निकाला जुलूस

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मंगलवार को रिवर व्यू के पास सड़क किनारे एक युवक पर 3 आरोपियों ने चाकूबाजी करते हुए हमला कर दिया था और फरार हो गए थे, जिन्हें सिटी कोतवाली पुलिस ने सरगर्मी से तलाश कर पकड़ लिया है और आज उन्हें सड़क पर पैदल जुलूस निकालकर कोर्ट में पेश किया गया जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ग़ौरतलब है कि पीड़ित युवक की बहन प्रार्थिया राधा यादव पिता स्वर्गीय संतोष यादव उम्र 27 वर्ष निवासी गोडपारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका छोटा भाई राहुल यादव सुबह 10:00 बजे घर से चौपाटी घूमने गया था वह चौपाटी के पास खड़ा था तभी  गौरव चौहान, सतीश यादव उर्फ शंकर एवं मनु सिंह तीनों मोटर साइकिल में आए। गौरव चौहान एवं सतीश यादव के द्वारा राहुल यादव को मां बहन की बुरी बुरी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगे,

गौरव चौहान अपने हाथ में रखे चाकू से राहुल यादव के दाहिने हाथ के बाह में मारा और सतीश यादव उर्फ शंकर अपने हाथ में रखे लोहे के पंच से बाएं कान के ऊपर मारा फिर  तीनों मोटर साइकिल लेकर वहां से फरार हो गए राहुल यादव को इलाज हेतु सिम्स में भर्ती कराया गया है प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपियों को बहतराई अटल आवास से गिरफ्तार किया गया आरोपियों के कथन के आधार पर एक नग चाकू एवं लोहे का पंच एवं मोटरसाइकिल जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई... मल्हार: गांव में विवाद करने वाले 2 पक्षों के 7 लोगों पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...समझाईश के ...