रायगढ़

युवक से लूटपाट करने वाले 2 आरोपी सहित 1 नाबालिग गिरफ्तार…. सिटी कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राममंदिर के पास युवक के साथ मारपीट कर लूटपाट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार रामभांठा निवासी अंकुर अग्रवाल ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई की वह एक जनवरी को किसी काम से गैलेक्सी मॉल जाने निकला था। जहा वह रामभांठा राम मंदिर के पास पहुंचा ही था की वहा जवाहर नगर निवासी बादल उर्फ़ शानू सारथी, शैलेश मिंज और अपचारी बालक ने मिलकर प्रार्थी के साथ मारपीट कर उससे 1600 रूपए की लूट कर मौके से फरार हो गए। इधर मामले में पुलिस जांच कर रही थी। इसी बीच आरोपियों के ठिकाने का पता चलते ही उन्हे गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, सहायक उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, दिलीप बेहरा, प्रधान आरक्षक श्रीराम साहू, आरक्षक जगमोहन ओग्रे, संदीप मिश्रा, उत्तम सारथी और मनोज पटनायक की विशेष भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन