जांजगीर चाँपा

ट्रक से लाखों का राशन सामान चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार…. कब्जे में एक स्कार्पियो वाहन भी जब्त

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के अकलतरा पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत तरौद गांव में किराना राशन सामान चोरी करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे बड़ी मात्रा में सामान और एक घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो कार को बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी पवन कुमार अग्रवाल निवासी तरौद के द्वारा दिनांक 28.07.2023 एवं 31.12.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि उसकी गाडी स्वराज माजदा में किराना सामान डिलवरी के लिए रखे थे जिसको कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है, रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया था। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी टकेश्वर गोस्वामी, मनोज कुमार मिरी, पुष्पेन्द्र साहू, जाकीर खान,

रविन्द्र कुमार उर्फ राहुल राजपूत पर चोरी का संदेह है, जहाँ रेड कार्यवाही कर सभी को हिरासत में लेकर चोरी के संबंध में पूछताछ किया गया, जिसमे आरोपियों द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया, आरोपीयो के कब्जे से चोरी का राशन सामाग्री कीमती 64,000/₹ एवम घटना में उपयोग स्कॉर्पियो वाहन कीमती 6,00,000/₹ को जब्त कर गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक बी.एल कोसरिया, सउनि अरूण कुमार सिह आरक्षक विवेक ठाकुर, प्रदीप दुबे, राघवेन्द्र धृतलहरे, बृजपाल बर्मन, संजू रत्नाकर एवम महिला आरक्षक अंजना लकडा सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार