बिलासपुर

जांजगीर-चाम्पा: घरेलू हिंसा और दूसरी शादी के आरोप में आरक्षक निलंबित…एसपी विजय पांडेय ने की सख्त कार्रवाई,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चाम्पा – पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने घरेलू हिंसा एवं पत्नी के रहते दूसरी शादी करने के गंभीर आरोपों के मामले में कड़ा कदम उठाते हुए एक आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित आरक्षक का नाम डण्डेश्वर बंजारे है, जो वर्तमान में रक्षित केंद्र जांजगीर में पदस्थ था। आरक्षक की पत्नी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें घरेलू हिंसा करने तथा वैवाहिक जीवन में रहते हुए दूसरी शादी करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने मामले की प्रारंभिक समीक्षा के बाद तत्काल निलंबन की कार्रवाई की। प्रकरण की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच सुनिश्चित करने के लिए मामले की जांच महिला पुलिस उप अधीक्षक को सौंपी गई है। जांच पूर्ण होने तक आरक्षक डण्डेश्वर बंजारे निलंबित रहेगा और विभागीय नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले पुलिसकर्मियों से अनुशासन, नैतिकता और कानून के पालन की अपेक्षा की जाती है। किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता या कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस...