जांजगीर चाँपा

पासबुक में फोटो बदलकर फर्जी हस्ताक्षर से निकाले 2 लाख 55 हजार रुपए….3 आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – बैंक पासबुक में छेड़छाड़ और फर्जी हस्ताक्षर कर लाखो रुपए का आहरण करने वाले आरोपियों को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पति पत्नी सहित गांव के ही एक अन्य महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार कोसमंदा निवासी आशा बाई चौहान ने सोमवार को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराया की उनके बैंक ऑफ़ इंडिया के बैंक खाते से 2 लाख 55 हजार का आहरण कर लिया गया है। जिसपर चांपा पुलिस ने जांच किया तो पता चला की प्रार्थी के बैंक पासबुक कि चोरी कर आरोपी राजकुमार चौहान द्वारा अपनी पत्नी आशा देवी का फोटो प्रार्थिया के पास बुक में फर्जी तरीके से लगाकर और फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से 2 लाख 55 हजार रुपए निकाला गया है। जिसमे गांव की ही उतरा बाई चौहान ने भी उनका साथ दिया था। उक्त मामले में पुलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनीष सिंह परिहार थाना प्रभारी चांपा, उनि बी एस डहरिया, सउनि टी आर जांगड़े, महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जयसवाल, महिला आरक्षक सकुंतला नेताम, गौरीशंकर राय एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार