मस्तूरी

मस्तूरी के गांवों में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में जुट रहे ग्रामीण… योजनाओं की जानकारी लेकर हुए लाभांवित

उदय सिंह

बिलासपुर – विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम सुकुलकारी नवागांव, केवतरा और मचखांडा शिविरों को आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को केंद्रीय योजनाओं की जानकारी देकर योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर के माध्यम से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम जनधन योजना, वन अधिकार पत्रक, जाति प्रमाण पत्र, आवास योजना एवं राशन कार्ड का लाभ, लक्षित लाभार्थियों को पहुंचाया गया। लाभांवित हितग्राहियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के जरिए योजनाओं से उनके जीवन एवं परिवार कल्याण में आये सुधारों व मिले लाभों की जानकारी साझा की। शिविर में योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु आये वेन का स्वागत समिति एवं पंचायत द्वारा किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। शिविर में 140 लोगों का आयुष्मान कार्ड, 805 लोगों का टीबी जांच, 396 लोगों का शुगर जांच एवं 328 लोगों का सिकलसेल जांच किया गया। विकासखंड मस्तूरी में अभी तक लगभग 96 हजार लोगों ने शिविर का लाभ लिया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समस्त खण्ड स्तरीय विभागीय अधिकारी, जनपद पंचायत पदाधिकारी, संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंच और सचिव, सभी ग्राम पंचायत के डे नोडल अधिकारी, जनपद पंचायत के स्टॉफ मौजूद थे। कार्यक्रमों में प्रत्येक ग्राम से भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे, सभी लोग केंद्र सरकार के सभी योजनाओं की जानकारी लेते हुए बहुत ही उत्साहित थे।

error: Content is protected !!
Letest
पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये,