छत्तीसगढ़बिलासपुर

चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहे दो मोबाइल चोरों को पकड़कर पुलिस ने किया 6 मोबाइल बरामद

4 मोबाइल के मालिकों की जानकारी नहीं दे पाए गिरफ्तार आरोपी

बिलासपुर मोहम्मद नासिर

मंगलवार को सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिली कि गणेश नगर चुचुहिया पारा कंचन विहार में दो व्यक्ति अपनी जेब में कई मोबाइल रखकर ग्राहकों की तलाश में घूम रहे हैं। मोबाइल चोरी के संदेह में पुलिस की हमराह टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उसने नयापारा निवासी महेश कुमार और उसके साथी गणेश नगर निवासी प्रकाश दास मानिकपुरी को घेराबंदी कर धर दबोचा ।तलाशी लेने पर दोनों के पास से 6 मोबाइल फोन जब किए गए ,जिन्हें पकड़ कर थाने लाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कंचन विहार के घर से दो मोबाइल चोरी किए थे , इस संबंध में सालिकराम पाल ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। वहीं अन्य 4 मोबाइल के मालिकों की जानकारी गिरफ्तार आरोपी नहीं दे पाए। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है और पुलिस मोबाइल के मालिकों की तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये,