बिलासपुर

ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के ग्रामीण इलाकों में बकरा-बकरी चोरी करने वाले गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। ताजा मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम सारधा से सामने आया है, जहां एक किसान को चोरों ने निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी देवारी लाल यादव 31 वर्ष निवासी ग्राम सारधा, जो पिछले दो वर्षों से बकरी पालन का कार्य कर रहे हैं, उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करा बताया कि 16 मार्च की रात को वे रोजाना की तरह अपने बकरा-बकरियों को चराकर कोठा (बाड़े) में बंद कर घर सोने चले गए थे। रात करीब 9 बजे उन्होंने कोठा का दरवाजा अच्छी तरह बंद कर दिया था। लेकिन 17 मार्च की सुबह करीब 5 बजे जब वे उठकर कोठा पहुंचे, तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।

कोठा की दीवार में बड़ा छेद कर अज्ञात चोर अंदर घुस चुके थे और वहां रखे 07 बकरे, 07 बकरियां और 06 गर्भवती बकरियां समेत कुल 20 पशु चोरी कर ले गए। चोरी गए पशुओं की कुल कीमत लगभग 42 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना पर चकरभाठा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह पशुपालकों को निशाना बना रहे हैं, जिससे उनकी आजीविका पर सीधा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन