सुकमा

बड़ी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद…जवानों के सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सली भागे जंगल मे

रमेश राजपूत

सुकमा – जिले में नक्सलियों के मूवमेंट की खबर पर सर्चिंग में निकले डीआरजी और बस्तर फाइटर्स को बड़ी मात्रा में विस्फोटक और हथियार मिले है, जिन्हें कब्जे में लेकर टीम सुरक्षित वापस कैंप लौट चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर जिला सुकमा के थाना भेजी क्षेत्रान्तर्गत डीआरजी, एवं बस्तर फाइटर्स टीम के द्वारा विशेष नक्सल अभियान संचालित किया गया था। सर्चिंग के दौरान दंतेशपुरम एवं कोराजगुड़ा के बीच की पहाड़ी में पुलिस की गतिविधि देख नक्सली आस-पास के घने जंगलों में भाग खड़े हुए।

मौके पर आस-पास के इलाकों की सर्चिग करने पर बैरल ग्रनेड लांचर (बीजीएल) 02 नग, 12 बोल्ट गन 01 नग, भरमार 01 नग, बीजीएल सेल 16 नग, बीजीएल कॉड्रिज 24 नग, बीजीएल पिट्टू बैग 03 नग, मैगजीन पोच 01 नग, 01 बण्डल लाल कपड़ा व अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद किया गया। अभियान के बाद डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स की टीम सुरक्षित कैम्प वापस लौटी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि...