बिलासपुर

होटल बुक करने ऑनलाइन सर्च करना पड़ा भारी…शातिर साइबर ठगों ने 1.50 लाख का लगाया चूना, छुट्टियों में पूरी जाने वाला था परिवार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – छुट्टियों में पूरी घूमने जाने का प्लान बनाने वाले एक परिवार को होटल बुकिंग के लिए ऑनलाइन सर्च कर नंबर निकालना भारी पड़ गया है, जिसमें जब प्रार्थी ने बुकिंग लिए फोन किया तो शातिर साइबर ठगों ने उनसे ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करा लिए लेकिन उक्त होटल में बुकिंग न होने पर उनको अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। मामले में प्रार्थी ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें प्रार्थी आंनद निर्मलकर निवासी तोरवा ने बताया कि छुट्टियों में वह सहपरिवार पूरी घूमने जाने का प्लान बनाकर ऑनलाइन होटल सर्च कर रहे थे, जहाँ उन्हें होटल Hotel Seagull का पता व कांटेक्ट नंबर 6003405980, 8780189132, 70003941286 मिला इस नंबर पर उनकी बात बबलू कुमार नाम के व्यक्ति से हुई जिसने अपने आप को होटल Hotel Seagull , Puri का मैनेजर बताया जिससे 8 रूम दिनांक 22.12.2023 से 27.12.2023 तक के लिए बुक किया तथा उसके द्वारा दिए गए अकाउंट पर क्रमशः 38400/-, 15200/-, 49500/-, 49778/- total152878- upi पेमेंट कर दिया बदले में उसके द्वारा भेजे गए बुकिंग रिसिप्ट पर शंका होने पर उन्होंने पुरी निवासी एक परिचय के व्यक्ति को Hotel Seagull जाकर बुकिंग का पता करने भेजा तो पता चला कि उस होटल में उक्त नाम का कोई व्यक्ति नहीं है और इस तरह की कोई बुकिंग नहीं हुई है, तब उन्हें अपने साथ ऑनलाइन ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने इसकी शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने मोबाइल धारक के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन