महासमुंद

पुलिस ने 5 सोना तस्करों को पकड़ा…कब्जे से 4 करोड़ 76 लाख के सोने के बिस्किट, सोने की पत्तियां और वाहनों को किया जब्त..छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र कर रहे थे तस्करी

रमेश राजपूत

महासमुंद – पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा द्वारा जिलें के समस्त थाना प्रभारी चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तहत जिलें के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों लगातार संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग व तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 13.01.2024 को सिंघोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल (छ0ग0 ओड़िसा बाॅर्डर) के पास पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी तभी बरगढ़ ओडिसा की तरफ से एक सफेद रंग की हुण्डई क्रेटा कार क्रमांक WB 08 C 3900 तेज रफ्तार से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। उक्त वाहन को चेक पोस्ट के पास रोका गया, कार में 03 व्यक्ति सवार थे। तीनों संदिग्धों को वाहन से उतार कर पूछताछ करने पर सही तरीके से जवाब नही देने व जवाब गोलमोल व संतोषप्रद नही पाये जाने से गंभीरता से पूछताछ किया जा रहा था कि उसी दरमियान उनके अन्य साथी एक लाल रंग का हुण्डई आई 20 कार क्रमांक MH 13 DE 3330 आया। जिसमें 02 व्यक्ति बैठे थे। वाहन को रोका गया व पूछताछ कर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पिछला सीट के सामने एक चेम्बर मिला जिसे उक्त वाहन चालक से खोलवाया गया जिसके अंदर एक पिले रंग के थैला के अंदर चार पैकेट मिला पैकेट के संबंध में पूछताछ करने पर सोने का पैकेट होना बताया।

पुलिस की टीम के द्वारा थैला के अंदर चार पैकेटों खोल देखने पर 01. एक पैकेट में सोने का बिस्कीट कुल 20 नग वजनी 2.482 कि.ग्रा. 02. एक पैकेट में सोने का बिस्कीट 19 नग वजनी 2.411 कि.ग्रा. 03. एक पैकेट में सोने का पत्ती 11 नग वजनी 1.279 कि.ग्रा. 04. एक पैकेट में सोने का पत्ती वजनी 1.279 कि.ग्रा. कुल सोना वजनी 7.451 कि.ग्रा. रेपर का वजन 0.41 ग्राम कुल वजनी 7.861 कि.ग्रा. कुल कीमती 4,76,86,400 रूपये। पुलिस की टीम के द्वारा सोने का बिस्किट एवं सोने का पत्ती के संबंध में वैध दस्तावेज व कागजात पेश करने हेतु नोटिस दिया गया। उक्त व्यक्तियों के द्वारा कोई भी वैधानिक दस्तावेज पेश नही होना बताये। पुलिस की टीम को उक्त सोने की पैकेट को खडकपुर कलकत्ता हाईवे से पुणे महाराष्ट्र ले जाना बताये। सोने का बिस्कीट, पत्ती एवं रेपर कुल वजनी 7.861 कि.ग्रा. जुमला कीमती 4,76,86,400 रूपये, एक आई20 कार कीमती 7,00,000 रूपये, एक हुण्डई के्रटा कार कीमती 10,00,000 रूपये तथा 05 नग विभिन्न कंपनी के मोबाईल कीमती 50000 रूपये कुल जुमला कीमती 4,94,36,400 रुपए जप्त कर थाना सिंघोडा में अपराध/धारा 102 जा.फौ. के तहत् कार्यवाही किया गया। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द राजेश कुकरेजा के मार्गदर्शन मे अति पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना सिंघोडा प्रभारी निरी अमित शुक्ला, साइबर सेल प्रभारी उनि संतोष सिंह एवं टीम द्वारा की गई।

error: Content is protected !!
Letest
माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज...