मस्तूरी

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी, रोजाना पकड़ी जा रही खेप…..ग्रामीण क्षेत्रो में चल रहा कारोबार

उदय सिंह

मस्तुरी – पुलिस ने लॉक डाउन के दौरान अवैध कच्ची शराब बनाने और परिवहन करने वालो के खिलाफ सघन कार्रवाई की है जिसमें 23 लीटर महुआ शराब व 05 आरोपियों और 10 लीटर महुआ शराब परिवहन करने वाले व्यक्ति से शराब और मोटर सायकल को जप्त किया गया है , थाना प्रभारी मस्तुरी अपनी टीम के साथ लगातार क्षेत्र का भ्रमण करते हुये शांति व्यवस्था बनाये रखने का प्रयास कर रहे हैं । भ्रमण के दौरान अवैध शराब परिवहन करने वाले एवं विक्रेताओं के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है । आरोपी- कन्हैया बंदे पिता केजूराम उम्र 25 साल निवासी मोहतरा से 04 लीटर महुआ शराब, आरोपी शंकर श्रीवास पिता मन श्रीवास उम्र 24 साल निवासी देवरीखुर्द बिलासपुर से 03 लीटर महुआ शराब आरोपी विष्णु ध्रव पिता गणेशराम ध्रुव उम्र 35 साल निवासी देवरीखुर्द बिलासपुर को 10 लीटर महुआ शराब मोटर सायकल से परिवहन करते पाये जाने पर

मोटर सायकल क्रमांक – सीजी -10 ए -1933 एवं 02 जरीकेन में 05-05 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी को न्यायालय पेश किया गया, वही अन्य 02 आरोपी रवि रजक पिता विशेषर रजक उम्र 40 साल निवासी जूना बिलासपुर से 04 लीटर महुआ शराब व राजकुमार पिता लतेलराम उम्र 38 साल निवासी ग्राम किरारी मस्तुरी से 02 लीटर महुआ शराब जप्त कर धारा 34 ( 1 ) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया । इस तरह 02 दिन के अंदर अवैध शराब परिवहन करने व बिक्री करने वाले 05 व्यक्तियों पर कार्यवाही कर 23 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया । इस कार्यवाही को क्षेत्र के लोगो ने सराहनीय बताया व अवैध शराब विक्रेताओं व परिवहनकर्ताओ में दहशत का माहौल है ।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,