कोंडागांव बस्तर

छत्तीसगढ़ में लॉटरी ईनाम का लालच देकर 1 करोड़ 25 लाख की ठगी का मामला…4 आरोपी दिल्ली, उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

कोंडागांव – लॉटरी ईनाम का लालच देकर एक व्यक्ति से 1 करोड़ 25 लाख रुपए आरोपियों ने अपने एकाउंट में ट्रांसफर करा लिए फिर भी ईनाम की राशि नही मिलने से धोखाधड़ी का मामला सामने आया जिसमें कोंडागांव पुलिस 4 आरोपियों को दिल्ली और उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर 51 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति को जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र निवासी प्रार्थी गेंदसिंह नेताम 14/12/2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात आरोपियों द्वारा द्वारा ईनाम एवं लॉटरी का पैसा दिलाने का लालच देकर प्रार्थी से 01 करोड़ 25 लाख रूपये की राशि धोखा देकर अपने बैंक खाता में जमा करवाया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना माकड़ी में अपराध धारा 420, 467, 468, 471 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार द्वारा तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव दौलत राम पोर्ते के मार्गदर्षन एवं उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल सतीष कुमार भार्गव के नेतृत्व में सायबर सेल कोण्डागांव एवं थाना माकड़ी की संयुक्त टीम गठित कर प्रकरण से संबंधित समस्त साक्ष्य संग्रहित एवं बैंक खातों की जानकारी एकत्रित करने निर्देषित किया गया, साक्ष्य संग्रहण एवं प्रकरण से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध हो जाने के बाद प्रार्थी गैंद लाल नेताम से साथ ठगी के आरोपी दिल्ली एवं गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में होना पाये जाने से उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल सतीष भार्गव के नेतृत्व में आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु गठित 13 सदस्य संयुक्त टीम को दिल्ली एवं गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के लिये रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये दिल्ली एवं गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में कैम्प कर आरोपियों के उनके रहने के संभावित ठिकानों पर लगातार 05 दिनों तक नियमित रूप से रेकी की गई, आरोपियों के पहचान सुनिश्चित होने के बाद वहॉ की स्थानीय पुलिस की मदद से उनके ठिकानों की घेराबंदी कर एक साथ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किये। अपराध में संलिप्त सौरव वर्मा पिता महेंदर वर्मा उम्र 32 वर्ष गाजियाबाद, नेहा वर्मा पति सौरव वर्मा उम्र 32 वर्ष गाजियाबाद, गिरिश बाबू पिता स्व रामप्रकाष उम्र 58 वर्ष गाजियाबाद और मानवेंद्र वर्मा पिता गिरिश बाबू उम्र 22 वर्ष गाजियाबाद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल रकम 51 लाख 20 हजार की सम्पत्ति जप्त की गई।

जप्त सम्पत्ति का विवरण :-

01. नगदी रकम 03 लाख रूपये।

02. 50 वर्ग गज का आवासीय भूमि का दस्तावेज कीमती लगभग 20 लाख रूपये।

03. 522 वर्गफुट का एक फ्लैट की दस्तावेज कीमती लगभग 25 लाख रूपये।

04. 02 नग डेल कम्पनी का लैपटाप कीमती लगभग 01 लाख रूपये।

05. 05 नग आईफोन 01 लाख 75 हजार रूपये।

06. 01 नग आईपैड कीमती 45 हजार रूपये।

07. एटीम कार्ड 23 नग।

08. बैंक पासबुक 03 नग।

09. चेक बुक 06 नग।

10. मोटर सायकल का आर. सी. बुक।

11. घटना में प्रयुक्त सिम कार्ड 20 नग।

उक्त कार्यवाही में सायबर सेल कोण्डागांव से उप निरीक्षक शशिभूषण पटेल सहायक उप निरीक्षक दिनेश डहरिया, सागरबती सोरी, प्रधान आरक्षक लूमन सिंह भण्डारी, आरक्षक अजय श्रीवास्तव, नरेन्द्र नेताम, बीजू यादव, जितेन्द्र मरकाम, संतोष कोडोपी, महिला आरक्षक चन्द्रबती एवं थाना माकड़ी प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार साहू एवं प्रधान आरक्षक राकेश जुर्री का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- छठ घाट पर उमड़ा आस्था का महासैलाब…हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्... छठ घाट पर सेवा और श्रद्धा का संगम, डॉ. धर्मेंद्र दास ने परिवार के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य, श्रद... प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर मुंगेली में खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा, ऑपरेशन ... नाबालिग का गर्भपात कराने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार, भ्रूण अरपा नदी में फेंककर मिटाए साक्ष्य! दुष्कर... तिफरा काली मंदिर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, स्कूटी और ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 घायल, एक अ... धान खरीदी महाअभियान: अन्नदाताओं के स्वागत में सजकर तैयार जिले के 154 केंद्र..1.36 लाख किसानों ने करा... बिलासपुर: लक्ष्मी विसर्जन के दौरान मचा बवाल... हिर्री पुलिस ने 7 युवकों पर की कार्रवाई व्हाट्सएप पर आया PM किसान रजिस्ट्रेशन का APK, इंस्टॉल करते ही क्रेडिट कार्ड से 10.20 लाख पार..मोबाइल... मोबाइल गुम होने के बाद तीन बैंक खातों से 2.96 लाख पार...साइबर ठगी का मामला दर्ज, गाली देने से रोका तो हैवानियत पर उतरा आरोपी! युवक को बेरहमी से पीटा, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग