मुंगेली

अवैध धान परिवहन, भंडारण पर की जा रही कार्रवाई…778 क्विंटल धान जब्त

रमेश राजपूत

मुंगेली– जिले में अवैध रूप से धान खपाने वाले कोचियों, बिचौलियों और अवैध धान परिवहन एवं भंडारण करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार मुंगेली राजस्व अनुविभाग अंतर्गत 777.80 क्विंटल अवैध धान जप्त कर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की गई। एसडीएम मुंगेली ने बताया कि तहसील मुंगेली अंतर्गत अवैध रूप से धान खपाने वाले 08 कोचियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए लगभग 497 क्विंटल अवैध धान जब्ती की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार जरहागांव तहसील अंतर्गत 04 कोचियों पर कार्यवाही करते हुए 281 क्विंटल धान जब्त किया गया।उन्होंने बताया कि कमल ट्रेडर्स, रायपुर रोड, मुंगेली में राजस्व विभाग की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए करीब 84 क्विंटल धान जब्ती की कार्यवाही की गई।

इसी तरह दुर्गा एवं लक्ष्मी ट्रेडर्स, रायपुर रोड, मुंगेली में करीब 50 क्विंटल, जायसवाल कृषि ट्रेडर्स, चारभाठा में 68 क्विंटल और अग्रवाल गल्ला, रायपुर रोड, मुंगेली में 10 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि मुंगेली और जरहागाँव तहसील मिलाकर पूरे अनुविभाग में अब तक 12 कोचियों पर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई तथा 778 क्विंटल अवैध धान जप्त कर नियमानुसार जुर्माना लगाया गया। कार्यवाही के दौरान एसडीएम मुंगेली आकांक्षा शिक्षा खलखो, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित राजस्व टीम, मंडी और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम मौजूद रही। बता दें कि कलेक्टर ने जिले में अवैध धान खपाने वाले कोचियों और बिचौलियों पर कड़ी निगरानी तथा सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसी तारतम्य में राजस्व मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध धान पर लगातार छापामार कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...