बिलासपुर

नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…. कारण अज्ञात, पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में आत्महत्या का मामला समाने आ रहा है, जिसमे 17 साल के नाबालिग ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है, वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है, वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है,ये पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के अनुसार मृतक आशीष सूर्यवंशी पिता सेवाराम सूर्यवंशी 17 वर्ष कबाड़ का कार्य करता था और नशे का आदि भी था, जो अपने दो भाइयों के साथ खमतराई आवास पारा में रहता था। मृतक के दोस्त दीपक ने बताया कि सुबह जब वह आशीष को काम पर जाने के लिए बुलाने आया तो दरवाजा अंदर से बंद था,

फिर उसने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं होने पर उसने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुसा तो देखा कि आशीष की लाश फंदे से लटकी हुई थी। दीपक ने तत्काल इसकी सुचना आस पास के लोगों को और पुलिस को दी, मौके पर पहुंची सरकंडा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है , वहीं आशीष ने किन कारणों की वजह से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है, पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला