बिलासपुर

‘घरौंदा’ के औचक निरीक्षण पर पहुँचे जिला कलेक्टर अवनीश शरण..केन्द्र पर ही भोजन पकाकर परोसने दिए निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण ने आज शहर के तारबहार (डीपूपारा) स्थित मानसिक विकास एवं पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण किया। इसे घरौंदा महिला के रूप में भी जाना जाता है। मानसिक रूप से अस्वस्थ 25 महिलाएं फिलहाल इसमें भर्ती होकर लाभान्वित हो रही हैं। स्वैच्छिक संस्था विकास सेवा संस्थान द्वारा इसका संचालन किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग द्वारा इसे मान्यता प्रदान करने के साथ ही संचालन के लिए अनुदान भी दिया जाता है। कलेक्टर ने संस्था की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं को केन्द्र पर ही भोजन तैयार कर परोसने के निर्देश दिए ताकि उन्हें ताजा भोजन मिल सके। फिलहाल उन्हें बाहर से भोजन मंगाकर उपलब्ध कराया जा रहा है। संस्था की सचिव अंशु गौड़ ने कलेक्टर को संस्था की तमाम गतिविधियां एवं दिनचर्या से अवगत कराया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक श्रद्धा मैथ्यू,परीविक्षा अधिकारी सरस्वती रामेश्री भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, रायपुर-दुर्ग में प्रमोशन, बिलासपुर में फाइल अटकी! प्रशिक्षित RHO कर्मचारियों ने जेडी को सौंपा ज्ञापन बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर...