बिलासपुर

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 57 लाख की साइबर ठगी… 1 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रेंज साइबर थाना बिलासपुर को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर की जा रही बड़ी साइबर ठगी के मामले में अहम सफलता मिली है। साइबर थाना टीम ने भय दिखाकर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर वर्चुअल नंबर, फर्जी सिम कार्ड और फर्जी बैंक खातों के माध्यम से 57 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन बिलासपुर से जांच हेतु प्राप्त अपराध क्रमांक 883/25 धारा 318(4), 309 बीएनएस एवं आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले में प्रार्थी को अज्ञात आरोपियों द्वारा वर्चुअल मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप के माध्यम से कॉल कर मनी लॉन्ड्रिंग केस में संलिप्त होने का डर दिखाया गया। केस से बचाने के नाम पर डिजिटल अरेस्ट कर पीड़ित से कुल 57 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए। विवेचना के दौरान साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल से अद्यतन जानकारी, बैंक खातों का विवरण, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। जांच में आरोपियों के बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) और दिल्ली क्षेत्र से जुड़े होने के संकेत मिले। पुलिस महानिरीक्षक रेंज बिलासपुर डॉ. संजीव शुक्ला एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर निरीक्षक गोपाल सतपथी के नेतृत्व में विशेष टीम दिल्ली रवाना की गई। लगातार तीन दिन की पतासाजी के बाद टीम ने मनिंदर सिंह 54 वर्ष निवासी शिकारपुर, जिला बुलंदशहर को स्थानीय पुलिस के सहयोग से तलब कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करना स्वीकार किया। आरोपी फर्जी सिम, वर्चुअल नंबर और बैंक खातों का उपयोग कर ठगी की राशि सोशल मीडिया पर प्रचारित “लेगेसी लोन” नामक ऐप के माध्यम से आहरण करता था। वह कमीशन के लालच में अपनी फर्म “शिकारपुरिहा रियालिटी प्रा.लि.” के करंट अकाउंट में ठगी की रकम मंगवाकर निकालता था। इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में साइबर थाना टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क... खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव... हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार.....दिनदहाड़े वारदात से दहशत,... बिलासपुर:- आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत... गांव में पसरा मातम कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार... एसीबी ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा,