बिलासपुर

NH-130 पर खड़े ट्रेलर से 270 लीटर डीजल चोरी…कोनी थाना में फिर सक्रिय हुआ गिरोह,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोनी थाना क्षेत्र में खड़े ट्रेलर से डीजल चोरी का मामला सामने आया है। घटना जय टाटा मोटर्स के सामने, ग्राम सेंदरी रोड स्थित NH-130 पर हुई, जहां अज्ञात चोरों ने ट्रेलर से करीब 270 लीटर डीजल पार कर दिया। चोरी गए डीजल की कीमत लगभग 25,380 रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी विशाल सलूजा 45 वर्ष निवासी गोविंद नगर, सिरगिट्टी ने थाना कोनी में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह आशीर्वाद बिल्डकॉम, बिल्हा में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। उनके अनुसार, ट्रेलर क्रमांक CG10BS9548 का चालक विकास यादव 28 मार्च की सुबह करीब 9:30 बजे फोन कर सूचना दी कि 28 मार्च की रात लगभग 2 बजे वाहन खराब हो जाने के कारण ट्रेलर को जय टाटा मोटर के सामने सड़क किनारे खड़ा किया गया था।
चालक ने बताया कि वाहन खड़ा कर वह सो गया था। रात करीब 3:15 बजे नींद खुलने पर उसने देखा कि ट्रेलर के डीजल टैंक का ढक्कन खुला हुआ था और लॉक भी खराब मिला। जांच करने पर पता चला कि टैंक से 270 लीटर डीजल चोरी हो चुका है। इसके बाद प्रार्थी मौके पर पहुंचा और घटना की पुष्टि की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आसपास के संदिग्धों और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, रायपुर-दुर्ग में प्रमोशन, बिलासपुर में फाइल अटकी! प्रशिक्षित RHO कर्मचारियों ने जेडी को सौंपा ज्ञापन बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर...