बिलासपुर

आवास दिलाने का झांसा देकर महिला से 45 हजार के सोने की ठगी…2 अज्ञात आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रतनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी उषा साहू के साथ बिलासपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आवास दिलाने के नाम पर 2 अज्ञात व्यक्तियों ने उसके गले मे पहने सोने के लॉकेट को निकलवा कर रफ्फूचक्कर हो गए जब काफी समय बाद भी आरोपी वापस नही लौटे तो उसे अपने साथ ठगी का अहसास हुआ और उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, फिर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। ग़ौरतलब है कि प्रार्थिया उषा साहू मितानिन है जो 14 जनवरी को अपने बेटी दामाद से मिलने बिल्हा गई थी, जहाँ से वापस लौटते समय नया बस स्टैंड में दो अज्ञात युवक उनके पास आये और तुम्हारा आवास में नाम आ गया है, उसे तुम्हे दिलाने के लिए ऊपर अधिकारियों को कुछ पैसा खिलाना पड़ेगा वो काम हम कर देने बोलने लगे, जिसके बाद महिला ने अपने पास उतने पैसे नही होने की बात कही तब आरोपी महिला के साथ नेहरू चौक ऑटो में आ गए और बोले तुम अपने गले मे जो सोने का लॉकेट पहने हो उसे दे दो उसे ऊपर के अधिकारियों को दिखाकर तुम्हें वापस कर देंगे फिर जब पैसा मिलेगा तब पैसा दे देंगे, ऐसा बोलने पर महिला झांसे में आ गई और अपना 1 तोला वजनी सोने का लॉकेट निकाल कर दे दी, जिसकी अनुमानित कीमत 45 हजार बताई जा रही है। 2 अज्ञात व्यक्ति लॉकेट लेकर फरार हो गए इधर महिला नेहरू चौक में उनका इंतजार करती रही जब काफी देर तक आरोपी नही लौटे तो उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी जिन्होंने ठगी होने की बात कही जिसके बाद महिला ने परिजनों के साथ थाने पहुँचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार