जांजगीर चाँपा

जमीन विवाद पर आपस में भिड़े 2 परिवार…लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से हुआ हमला…1 की मौत, 4 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जमीन विवाद में जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के खपरीडीह में 2 पक्षो के बीच जमकर लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी चले है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है वही पुलिस 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी रिन्कु सिदार निवासी ग्राम खपरीडीह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि जमीन विवाद को लेकर 4 आरोपीयो ने मिलकर उसके पिता खोलबहरा सिदार को जान से मारने की नियत से लाठी एवं टंगिया से मारपीट कर गंभीर चोंट पहुँचाये है, जिसे ईलाज हेतू अस्पताल बम्हनीडीह ले जाया गया जहां डॉक्टर द्वारा चेक कर प्रार्थी के पिता खोलबहरा को मृत घोषित कर दिया गया। रिपोर्ट पर अपराध धारा 302,34 भादवि कायम कर विवेवना में लिया गया।हत्या जैसे मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बम्हनीडीह पुलिस द्वारा तत्काल घटना स्थल रवाना हुए और आरोपियों की पता तलाश कर पकड़ा जिनको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ कर कथन लिया जिसमें आरोपीगण द्वारा जमीन विवाद को लेकर खोलबहरा सिदार को एक राय होकर लाठी डण्डा, हाथ मुक्का एवं टंगिया से मारपीट करना बताए और घटना में प्रयुक्त डण्डा एवं टंगिया को आरोपीयो के कब्जे से बरामद किया गया है। प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपियों के विरूद्ध अपराध घटित करना पाए जाने पर सुनील सिदार उम्र 35 वर्ष, फुल साय सिदार उम्र 60 वर्ष माधुरी सिदार उम्र 55 वर्ष और संतोष उर्फ अशोक सिंदार उम्र 35 वर्ष निवासी बम्हनीडीह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी बम्हनीडीह , उपनिरी. भागवत डहरिया थाना चांम्पा , सउनि. संतोष बंजारे, विरेन्द्र सिंह , प्र.आर. यशवंत वर्मा, सुनील सिंह , मिलन राठौर, आर. लक्ष्मीनारायण कश्यप, आमिर पैकरा, पुनेश्वर आजाद, म.आर. रूबी आस्मीन एवं समस्त थाना स्प्टाप का सराहनिय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार