बिलासपुर

मामूली विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार,, प्रार्थी के शिकायत के बाद पहुंचे सलाखों के पीछे…

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – आपसी रंजिश को लेकर प्रार्थी के घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसमें तीन आरोपियों के साथ एक नाबालिक युवक भी शामिल है मिली जानकारी के अनुसार विकास नगर निवासी प्रार्थी नीरज कश्यप द्वारा रीति ठाकुर के घर के सामने से आने जाने को लेकर मनमुटाव था। इसी बीच 31 मार्च को प्रार्थी नीरज कश्यप अपने दोस्त निक्की वैष्णव के साथ घर जा रहा था, तभी 27 खोली चौक के पास ऋतिक ठाकुर और उसके अन्य साथ भी वहां किसी का जन्मदिन मना रहे थे। रोड ब्लॉक होने के वजह से प्रार्थी ने उन्हें हॉर्न बजाकर हटने की बात कही जिससे आग बबूला होकर आरोपी ऋतिक ठाकुर और उनके साथियों ने प्रार्थी के साथ हाथापाई शुरू कर दी, जहां से किसी तरह प्रार्थी अपने दोस्त के साथ अपने घर पहुंचा, जहां कुछ देर बाद ही आरोपी ऋतिक ठाकुर और उसके साथ ही प्रार्थी के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया और वहां से फरार हो गए इधर घटना की शिकायत प्रार्थी ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई थी मामले में जांच के बाद सिविल लाइन पुलिस ने रविवार को 27 खोली निवासी ऋतिक ठाकुर,शुभम राजपूत ,गौतम ठाकुर के साथ एक नाबालिक को गिरफ्तार किया है वहीं उक्त घटना के आरोप में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ...