रायगढ़

अवैध धान लेकर दूसरे केंद्र खपाने पहुँचे 2 ट्रक पकड़ाए….16 लाख से अधिक का धान जब्त, केंद्र प्रभारी से लेकर राइस मिलर तक सभी पर हुई कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – धान उपार्जन केंद्र में अवैध धान खपाने का मामला प्रकाश में आया है। जहा धरमजयगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से दो ट्रक धान जब्त किया गया है। यह पूरा मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसरंगा धान उपार्जन केंद्र का है। जहा ग्रामीणों की शिकायत पर सिसरंगा धान उपार्जन केंद्र में खाद्य विभाग ने दबिश दी। जानकारी के मुताबिक 21 जनवरी को धान उपार्जन केन्द्र सिसरिंगा में दो वाहन (ट्रक) कमांक UP 21 CN 7070 एवं UP 21 DT 3930 में कमशः 950-950 बोरे धान आया था। धान के बोरों में TSS काडरो अंकित था, जो सिसरिंगा धान उपार्जन केन्द्र से संबंधित नहीं थे । जांच टीम द्वारा ट्रक में लोड धान के दस्तावेजों को चेक करने पर पता चला कि दिनांक 21.01.2024 के शाम धान, उपार्जन केन्द्र काडरो TSS लुडेग से दोनों ट्रक मां कमला श्री राइस मिल पत्थलगांव में धान परिदान के लिए निकली है। ट्रक चालकों द्वारा पूर्व सुजिनयोजित तरीके से धान मां कमला श्री राइस मिल पत्थलगांव में अनलोड (खाली) न कर अवैध लाभार्जन के लिए धान उपार्जन केन्द्र सिसरिंगा में लाया गया था। जांच में धान खरीदी केंद्र प्रभारी, प्रबंधक, संचालक मां कमला श्री राइस मिल पत्थलगांव जिला जशपुर और वाहन चालक ऋतिक एवं वाहन चालक सर्पराज की संलिप्तता पायी गई थी। जिसके बाद धरमजयगढ़ पुलिस ने सिसरिंगा निवासी सहदेव कुमार राय और पुरूषोत्तम दास महंत को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से दो ट्रको में 16,59,080 रुपए किमती धान को जब्त कर ज्युडिसियल रिमांड में भेज दिया गया है। तो वही अन्य 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ...