बिलासपुर

प्रधानमंत्री आवास दिलाने का झांसा देकर लाखो की धोखाधड़ी… पुलिस के हत्थे चढ़े अब तक 9 आरोपी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नगर निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास दिलाने का झांसा देकर लोगों की भावनाओ के साथ ही आर्थिक रूप से हानि पहुँचाई जा रही है जिसके लिए बाकायदा आरोपियों द्वारा गिरोह बनाकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया जा रहा है, जिनके द्वारा नगर निगम की फर्जी रसीद बुक और दस्तावेज भी तैयार कर भोले भाले लोगों को आवास दिलाने के नाम पर लूटा जा रहा है। सिविल लाइन पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से रसीद बुक, कम्प्यूटर सहित अन्य सामान जब्त किए गए है, जो च्वाईस सेंटर की आड़ में इस फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी एन्ड्रयु एकफारलेन्ड , रसल फ्रांसेस , राजकुमार पाटनवार द्वारा थाना सिविल लाईन बिलासपुर में शिकायत किया गया कि सुबीर कुमार बसु द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नगर पालिका निगम बिलासपुर से आवास आबंटन कराने हेतु फार्म भरवाकर नगदी रकम प्रत्येक से 140000 रू ० लेकर प्रत्येक को 70000 रू 0 एवं 5000 रू ० का नगर पालिका निगम बिलासपुर का

फर्जी रसीद देकर प्रार्थीगणों को नगर पालिका निगम बिलासपुर का झूठा आवास आबंटन पत्र का आदेश दिया गया है तथा प्रार्थीगणों को मकान का कब्जा नही दिलवाया गया उक्त शिकायत जांच पर आरोपीगणों सूबीर कुमार बसु एवं नगर निगम के कर्मचारी सुरज यादव , आशीष तिवारी एवं विजय साहू के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना दौरान कुटरचित एवं मिथ्या रशीद बुक तथा मकान आबंटन आदेश पत्र , कम्प्यूटर सिस्टम तथा अन्य दस्तावेजों की जप्ती किया गया है प्रकरण में आरोपीगणों सुबीर कुमार बसु निवासी सैदा, विनीता चौहान निवासी गीतांजली सिटी फेस 2 सरकंडा, भीम कुमार पटेल निवासी मंगलम सिटी लगरा थाना सरकंडा, सूरज यादव निवासी चांटीडीह सरकंडा बिलासपुर, आरोपिया वेद सुमन उर्फ सुमन रात्रे साकिन अड़भार सुभाषचंद बोस मोहल्ला जिला जांजगीर, विजय साहू निवासी राजकिशोर नगर थाना सरकंडा बिलासपुर, संजय शर्मा निवासी मोपका सरकंडा को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है । प्रकरण के फरार आरोपी लिलेश कुमार पटेल पिता पीतांबर लाल पटेल उम्र 41 सरकंडा, विजय चंद्राकर पति पूनम लाल चंद्रकर उम्र 65 वर्ष उसलापुर को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया प्रकरण में अब तक 09 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है अन्य और भी आरोपियों की तलाश जारी है ।

error: Content is protected !!
Letest
केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे... सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र