सीपत

सीपत: नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाला आरोपी पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार… कब्जे से नाबालिग बरामद

उदय सिंह

सीपत – थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रार्थी पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिक लड़की को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है, रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान थाना प्रभारी निलेश पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित कर एवं सायबर सेल की मदद से प्रकरण के अपहृता एवं आरोपी की तलाश की गई। जिन्हें पता चला कि आरोपी रामकुमार कैवर्त के द्वारा अपहृता को शादी करने का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर अपने साथ बारामति पुणे महाराष्ट्र ले गया। सायबर सेल की मदद से थाना सीपत से स्टॉफ और परीजन के सहयोग से नाबालिग को बरामद कर सीपत थाना बिलासपुर लाया गया। आरोपी द्वारा अपहृता को शादी करने का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर भगा कर अपने साथ ले जाकर शारीरिक शोषण करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि एवं पोक्सो की धारा 4, 6 जोडी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेष पांडेय, सउनि शिव सिंह बक्साल , प्र आर प्रफुल्ल सिंह , आरक्षक दुर्गेष कुमार यादव, म आर क्रांति मरकाम का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...