पचपेड़ी

पैसों की लेनदेन के विवाद में युवक की दिनदहाड़े रॉड डंडे से पीट पीटकर की हत्या…पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना,पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक ग्रामीण की उसी गांव के अन्य व्यक्तियों ने पीट पीट कर हत्या कर दी है।वही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पताईडीह निवासी बबलू जांगड़े पिता फिरू राम जांगड़े उम्र 40 वर्ष गांव में ही रहकर खेती किसानी का काम करता था।

गुरुवार सुबह 8:30 बजे के आसपास गांव का ही धन्नू काठले और सुरेश काठले अपने बाइक से बबलू जांगड़े के घर पहुंचा और बबलू को पैसे का हिसाब किताब करना है करके अपने बाइक में बैठाकर अपने घर ले आया और लेबर सरदारी वाले मामले में पैसों के लेन देन की बात को लेकर विवाद करने लगा,

जिसके बाद धन्नू काठले और सुरेश काठले ने बबलू जांगड़े की लाठी डंडे और रॉड से पीट पीट कर हत्या कर दी घटना की जानकारी लगते ही बबलू जांगड़े के परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि बबलू जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है जिसके बाद डायल 112 को घटना की सूचना दी जिसके बाद परिजन बबलू को 112 की मदद से आननफानन में मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने परीक्षण उपरांत बबलू को मृत घोषित कर दिया।

वही सूचना के बाद पचपेड़ी पुलिस मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है वही मृतक की हत्या में और कितने लोग शामिल थे,असल कारण क्या था, मृतक के परिजनों के कथन के बाद स्पष्ट होगा, फिलहाल पचपेड़ी पुलिस एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट घटना में शामिल अन्य की पता तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला