बिलासपुर

सड़क सुरक्षा माह में बिलासपुर पुलिस की सरप्राइज चेकिंग अभियान जारी, 201 वाहनों पर हुई कार्यवाही…

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शहर में बढ़ते सड़क हादसे को रोकने पुलिस मुस्तैद है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर सड़क सुरक्षा माह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में बीती रात
बिलासपुर के प्रमुख चौराहों में, सभी ग्रामीण थानो में सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में शाम 6 बजे से 9 बजे तक और शहरी क्षेत्रों में रात्रि 09:00 बजे से 11:00 बजे तक सरप्राइज वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना नंबर, गलत तरीके से लिखे गये नंबर प्लेट, प्रेशर हार्न, संदेहास्पद वाहन, बिना सीट बेल्ट, काली फिल्म एवं संदिग्धों की जाँच कर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 201 वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर कुल 84,700 रुपए का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया।

इसके साथ शराब पीकर वाहन चलाने वाले 21 लोगों पर भी मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के अंतर्गत कार्यवाही की गई, जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस विभाग के अफसरों की माने तो वाहनों की सरप्राईज चेकिंग का उद्देश्य

अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा ड्रिंक एंड ड्राइव से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाना तथा लोगों के द्वारा यातायात नियमों का पालन किया जाना सुनिश्चित करना है।

पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में लगातार और सरप्राइज स्वरूप वाहन चेकिंग की जा रही है, इस प्रकार की कार्यवाहियां आगे भी जारी रहेंगी।

error: Content is protected !!
Letest
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्...