जांजगीर चाँपा

दीवार टूटी, बाड़ा खाली… 19 बकरियां चोरी, रातभर बेखौफ रहे चोर, जिले में फिर पशुपालक बना शिकार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम आरसमेटा में अज्ञात चोरों ने एक किसान के घर की दीवार तोड़कर 19 बकरा-बकरियों की चोरी कर ली। घटना से क्षेत्र के पशुपालकों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम आरसमेटा निवासी लखीराम यादव खेती-किसानी के साथ बकरी पालन का कार्य करते हैं। उन्होंने मुलमुला थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि 10 जुलाई 2026 की रात करीब 12:30 बजे से सुबह 3:00 बजे के बीच अज्ञात चोर उनके घर की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद चोर वहां बंधे 2 बकरे और 17 बकरियां, कुल 19 पशु, चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार चोरी गए बकरा-बकरियों की कुल कीमत लगभग 95 हजार रुपये है। सुबह जब परिवार की नींद खुली तो दीवार टूटी मिली और पशु गायब थे। आसपास तलाश करने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका, जिसके बाद घटना की सूचना मुलमुला पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है तथा चोरी गए पशुओं और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने भी रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी