रायगढ़

जुआ खेलते 5 जुआरी चढ़े पुलिस के हत्थे…कब्जे से 26,000 रुपए जब्त

रमेश राजपूत

रायगढ़ – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर थाना खरसिया और चौकी खरसिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम अंजोरीपाली नहरपार मेन रोड किनारे जुआ की सूचना पर रेड कार्यवाही कर 5 जुआरियों को पकड़ा गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नहरपार मेन रोड पर आसपास गांव के लोग इकट्ठे होकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते हैं, आज शाम भी कुछ लोगों को जुआ खेलते देखा गया है । एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर थाना खरसिया और चौकी खरसिया की संयुक्त टीम बनाकर जुआ रेड कार्यवाही किया गया ।

जहां दो जुआ फड से पुलिस ने गंगाधर राठौर, राजेश्वर उर्फ राजेश राठौर, कन्हैया राठौर, सुरेश टंडन, अच्छे दास महंत को जुआ खेलते पकड़ा जिनके पास फड़ से 26,000 रुपए नगद और दो ताश की गड्डी और प्लास्टिक बोरी (बिछौना) जप्त कर आरोपियों पर चौकी खरसिया (थाना खरसिया) में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत कार्यवाही किया गया है । जुआ रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक सौरभ द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक पृथ्वीराज मोहंती, प्रधान आरक्षक शंकर सिंह क्षत्री, आरक्षक विशोप सिंह, प्रदीप तिवारी, साविल चन्द्रा, मुकेश यादव, सिदार सिंह शामिल थे ।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र...