दुर्ग

लोकसभा चुनाव के पहले पुलिस ने पकड़ी बड़ी रकम…2 वाहनों से 2 करोड़ 64 लाख रुपए बरामद

रमेश राजपूत

दुर्ग – जिले में अवैध कारोबार पर नजर रखी जा रही है, इसी क्रम में बीती रात थाना भिलाई भट्ठी एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम को एसबीआई बैंक के पास सेक्टर 01 भिलाई मे दो कार खड़ी होने व उसमे सवार संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा अवैध कारोबार से प्राप्त रूपयो का लेनदेन करने की सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर थाना भिलाई भट्ठी एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान की घेरीबंदी कर 2 कार सवार तीन व्यक्ति मिले जिनसे उनका नाम पता पूछने पर बताये ।

उक्त व्यक्तियो व उनके वाहनो की तलाशी ली गई , तलाशी मे वाहन की डिक्की मे, भारी मात्रा मे नगदी रकम बरामद किया गया । उक्त रकम के संबंध मे पूछताछ करने पर उक्त व्यक्तियो द्वारा संतोष जनक जवाब प्रस्तुत नही किया गया । उक्त वाहनो को संदिग्ध व्यक्तियो सहित थाना भिलाई भट्ठी लाया गया , कार की डिक्की से बरामद नगद 2,64,00,000/- रूपये (दो करोड़ चौसठ लाख रूपये) को 102 CrPC के अंतर्गत जप्त कर अग्रिम कार्यवाही थाना भिलाई भट्ठी से की जा रही है एवं उक्त संबंध मे आयकर विभाग को भी पृथक से सूचना दी गई है ।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...