जांजगीर चाँपा

सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों की ठगी…फरार 1 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – हॉस्टल अधीक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर 5 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में रविदास चौक निवासी बुधराम भारद्वाज, मुकेश आदित्य, जुज्जा वार्रपु श्रीनिवासन, शिव साहु के द्वारा स्वास्थ विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, छात्रावास अधीक्षक में नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थी और सुशील यादव, अवधेश मिश्रा, धु्रव यादव, अनिल पाण्डेय, बालकृष्ण से 5-5 लाख रूपये लेकर धोखाधडी करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। उक्त मामले में जांजगीर पुलिस ने बरेेकेल खुर्द निवासी बुधराम भारद्वाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वही अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। उपरोक्त कार्यवाही में निरी. अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर स.उ.नि. माधव सिंह थाना जांजगीर, उनि पारस पटेल, सउनि आर.पी. बघेल, प्र.आर. राजकुमार चंद्रा, आर. गिरीश कश्यप, आर रोहित कहरा, म. आर. दिव्या सिंह सायबर सेल का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार