सीपत

राखड़ ओवर लोड ट्रेलर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत.. केबिन काटकर निकाला गया शव,सीपत थाना क्षेत्र की घटना,

उदय सिंह

सीपत -थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में ट्रेलर चालक की मौत हो गई है। वही घटना की सूचना पर सीपत पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम हरदाडीह (सुखरीपाली) में एनटीपीसी राखड़ डैम स्थित है जहां रोजाना सैकड़ों हाइवा,ट्रेलर से राखड़ का परिवहन कर दूसरे जगहों पर पहुंचाया जाता है।

इसी तरह रोज की भाती शनिवार सुबह 5 बजे के आसपास ट्रेलर क्र. CG 10 BT 9914 का चालक शुभम केवट पिता त्रिलोचन केवट उम्र 23 वर्ष ग्राम पोच थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा में रहने वाले चालक ने अपने गाड़ी ट्रेलर में राखड़ लोडकर डैम से निकल ही रहा था तभी डैम से नीचे उतरते वक्त अचानक से ट्रेलर पलट गई

जिसमें चालक शुभम अंदर ही फंस गया जिसकी आसपास के लोगो ने डायल 112 को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को केबिन के अंदर फंसे चालक को निकालने काफी मशक्कत करनी पड़ी फिर भी केबिन से चालक को नहीं निकाला जा सका,

जिसके बाद जेसीबी की मदद से केबिन को काट चालक को बाहर निकाला गया तब तक चालक की मौत हो चुकी थी जिसके बाद शव को सीपत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार