बिलासपुर

किन्नरों के घर घुसकर जानलेवा हमला करने वाले दूसरे गुट के 3 किन्नर गिरफ्तार… पुरानी रंजिश में दिया गया था घटना को अंजाम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में किन्नरों के 2 गुटों में चल रहे पुरानी रंजिश के मामले में पिछले दिनों खूनी संघर्ष सामने आया था, जिसमें पुलिस 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर धारदार हथियार को जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थीया साकीर हुसैन उर्फ हाजी निवासी आयुष पैलेस के सामने सिरगिट्टी 28.01.2024 की रात करीब 10.00 बजे श्रेया श्रीवास के साथ खाना था रहे थे उसी समय पुरानी रंजिश को लेकर रजिया, वैष्णवी यादव, रूपा धु्रव व अन्य के द्वारा घर का दरवाजा खोलकर घर अंदर घुसकर गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये एक राय होकर राॅड, डण्डा और धारदार हथियार से वार कर गंभीर चोट पहुॅचाये है जिस पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया।

प्रकरण के विवेचना दौरान आहत् प्रार्थीया और श्रेया श्रीवास का बयान लेकर आरोपियों की पतासाजी कर थाना लाकर कडाई से पूछताछ करने पर प्रार्थीया व श्रेया श्रीवास के साथ हत्या के नियत से मारपीट कर गम्भीर चोट पहुॅचाना स्वीकार किये। प्रकरण के आरोपियों से घटना के समय प्रयुक्त धारदार हथियार जप्त कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक नवीन देवांगन, सउनि शीतला प्रसाद त्रिपाठी, आरक्षक विरेन्द्र राजपूत, केशव मार्को एवं विरेन्द्र साहू की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...