बिलासपुर

सुचारू बिजली आपूर्ति के लिए अब डबल सप्लाई लाइन की व्यवस्था….ढेंका सब स्टेशन हुआ अपग्रेड

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शहर से लगे ढेंका उपकेंद्र के बिजली उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने विभाग ने उपकेंद्र में डबल लाइन सप्लाई की व्यवस्था सुनिश्चित की है पूर्व में ढेंका उप केंद्र में बिजली की सप्लाई तोरवा फीडर से दी जाती थी जहां आए दिन क्षेत्र के लाल खदान, महमंद और ढेंका गांव के ग्रामीणों को अघोषित बिजली कटौती से दो-चार होना पड़ता था। जिसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग के आला अफसरों से भी की गई थी। इसके मद्देनजर तोरवा संभाग के कार्यपालन यंत्री पी वी एस राजकुमार द्वारा मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत 33/ 11 केवी ढेंका उपकेंद्र में डबल लाइन सप्लाई के लिए टेंडर की प्रक्रिया का प्रस्ताव रखा था। जिस पर ई डी के अप्रूवल के बाद मस्तूरी फीडर से दूसरी लाइन सप्लाई करने सहमति बनी उक्त कार्य को त्वरित रूप से पूरा करते हुए शनिवार को बिजली विभाग की टीम ने मस्तूरी फीडर से भी नई लाइन की सप्लाई ढेंका उप केंद्र में शुरू कर दी है। यानी कि किसी कारणवश तोरवा फीडर से बिजली की सप्लाई बंद होती है तो ढेंका उपकेंद्र के बिजली उपभोक्ताओं को तत्काल ही मस्तूरी फीडर से आने वाली लाइन के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जाएगी। इससे कहीं ना कहीं क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली गुल की समस्या से निजात मिलेगी।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...