बिलासपुर

नाबालिग को बहला कर अपहरण और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार… उत्तरप्रदेश के ईंट भट्ठे से दोनों को किया गया बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना तोरवा क्षेत्र से गायब नाबालिग को पुलिस ने उत्तरप्रदेश से बरामद किया है, जिसे आरोपी युवक बहला कर अपने साथ ले गया था, जहाँ एक ईंट भट्ठे में नाबालिग को लेकर आरोपी युवक छिपा हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग के मां ने अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करायी थी जिस पर थाना तोरवा में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई, मामले की गंभीरता को देखते हुये नाबालिग की बरामदगी और आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश उच्च अधिकारियों ने दिये, जिसके परिपालन में अपहृत नाबालिग एवं अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही थी, जिसमें नाबालिग को 31.01.24 को चतुर्भुज फतोही जौनपुर उत्तर प्रदेश के ईट भट्टा झोपड़पट्टी से आरोपी कृष्णा निषाद पिता ननकी निषाद उम्र 23 साल निवासी श्मशान घाट के पास देवरीडीह के कब्जे से बरामद किया गया है, जिसमें नाबालिग के कथन में आरोपी कृष्णा निषाद द्वारा बहलाफुसला कर अपहरण कर बलात्कार करने पर धारा 363, 366, 376 भादवि 6 पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा , सहायक उप निरीक्षक भरत लाल राठौर प्रधान आरक्षक साहेब अली का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...