बिलासपुर

शहर के करीब जंगल में मिली युवक की अधजली लाश…हत्या कर शव ठिकाने लगाने की आशंका, पहचान छुपाने जला दिया गया है चेहरा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रविवार की सुबह सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत फदहाखार के जंगल में शारदा मंदिर के आगे बाईपास रोड में एक युवक की अधजली लाश मिली है। जिसकी सूचना सिरगिट्टी पुलिस को दी गई, मौके पर पहुँची पुलिस ने पाया कि एक युवक की लाश अधजली हालत में मिली है, जिसके चेहरे को बुरी तरह जला दिया गया है, जिससे उसकी पहचान नही हो पा रही है। मामले में मौके पर पहुँच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेज दिया है, वही फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई जा रही है, फ़िलहाल पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलने की बात कह रही है।

हत्या कर लाश ठिकाने लगाने की आशंका..


युवक की लाश के चेहरे को बुरी तरह जला दिया गया है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि युवक की पहचान न हो सके वही आस पास कुछ भी वाहन या अन्य कुछ साधन नही मिले है, जिससे कही और से लाश लाकर यहाँ फेंकने की संभावना जताई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...