बिलासपुर

जंगल में मिली अज्ञात लाश की हुई पहचान..सौतेली माँ और भाइयों ने की थी हत्या, लाश ठिकाने लगाने दूसरे जिले में फेंकी थी लाश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत फदहा खार के जंगल मे मिली अज्ञात युवक की लाश मामले में पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली गई वही उसकी हत्या करने वाले आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसका खुलासा पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने सोमवार को किया। जिसमे उन्होंने बताया कि मृतक की सौतेली माँ और भाइयों ने उसकी हत्या कर शव को यहाँ फेंक दिया था और पहचान छिपाने चेहरे को जला दिया था। ग़ौरतलब है कि 4 फ़रवरी की सुबह जंगल मे लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस अपनी जांच में जुट गई थी,

विवेचना के दौरान अज्ञात शव के द्वारा पहने हुये फुलपेन्ट के अंदर कागज मे नम्बर लिखा हुआ मिला जिसे सायबर सेल बिलासपुर से काॅल डिटेल प्राप्त किया गया। चूॅकि मामला अज्ञात शव की हत्या कर साक्ष्य छुपाने किसी अन्य स्थान से लाकर जंगल में फेंका गया था अतः मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा शव की पहचान एवं आरोपी की पतासाजी हेतु थाना सिरगिट्टी एवं एसीसीयु बिलासपुर की संयुक्त टीम बनाकर चाम्पा रवाना किया गया , टीम द्वारा तकनीकी आधार पर एवम मुखबिर तंत्र के माध्यम से संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर पूछताछ किया गया। पूछताछ मे पता चला कि रवि साहू पिता स्व. मोहनलाल साहू उम्र 26 वर्ष निवासी बिर्रा रोड चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा का उसकी सौतेली माॅ एवं भाईयों से अक्सर वाद विवाद होता था तथा दिनांक 31.01.2024 के सुबह लगभग 08.00 बजे मृतक आवेश मे अपने घर मे आग लगा दिया था जिससे घर का काफी सामान जल गया इस बात को लेकर दोपहर लगभग 02.30 बजे उनके बीच पुनः वाद विवाद हुआ था।

इसके बाद से मृतक घर मे और आसपास नही दिखा है। उक्त सूचना मिलने पर मृतक के सौतेली माॅ तथा उसके नाबालिग भाईयों को हिरासत मे लेकर कडाई से पूछताछ किया गया जिसमे मृतक के सौतेले नाबालिग भाई के द्वारा घटना दिनांक 31.01.2024 को दोपहर लगभग 03.00 बजे मृतक रवि साहू से वाद विवाद होने पर लोहे का पाईप से सिर पर लगातार वार कर चोट पहुॅचाकर हत्या कर दिया। हत्या पश्चात् आरोपी दोनो नाबालिक भाईयों द्वारा साक्ष्य छुपाने के नियत से किराये का वाहन अरटिगा क्र. सीजी11 बीजे 7961 मे अपने ड्राईवर सुनील यादव पिता तिहारू यादव उम्र 22 वर्ष निवासी कोसमण्दा थाना चाम्पा के सहायता से मृतक के शव को लोड कर घटना दिनांक की रात्रि को फदहाखार के जंगल मे शव को रखकर पेट्रोल छिडककर आग लगा दिये।

प्रकरण के आरोपियों के कथन पर कब्जे से घटना मे उपयोग किये गये लोहे का पाईप अर्टिगा वाहन क्रमांक सीजी 11 बीजे 7961जप्त कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल ,नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक नवीन कुमार देवांगन, उनि अजहरउद्दीन, सउनि धनेश साहू, आरक्षक केशव मार्को, विरेन्द्र राजपूत, विरेन्द्र साहू एवं एसीसीयू प्रभारी कृष्णा साहू, प्र.आर. देवमुन पुहूप, बलवीर सिंह, आरक्षक सरफराज की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...