रायगढ़

घर बैठे कमाने का लालच देकर महिला से 3.40 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी…झांसे में लेकर पैसे कराए ट्रांसफर

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – कहते है ना लालच बुरी बला है! कुछ इसी तर्ज पर रायगढ़ जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत घर बैठे अधिक पैसे कमाने के चक्कर में एक महिला ने 3.40 लाख रुपए पर गवा दिए है। मामले में पीड़ित महिला के शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जॉच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में रेलवे बंगलापारा की पीड़ित महिला ने बताया कि दिनांक 23.01.2024 को उसके पति के मोबाइल में एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। कॉलर (साइबर ठग) ने बताया कि उनकी एनपी डिजीटल मार्केटिंग कंपनी द्वारा ऑनलाइन टास्क दिया जाता है जिसे लाइक, कमेंट करने पर आपको इनकम होगा। कॉलर ने महिला के पर्सनल नंबर पर वाट्सअप मैसेज के लिंक को ओपन करने बोला जिसमें एक हॉटल का लिंक था। महिला लिंक खोलकर उसे लाइक, कमेंट की। जिसके बाद कॉलर द्वारा महिला के यूपीआई आईडी में ऑनलाइन 200 रूपये ट्रांसफर किया। उसके बाद महिला को टेलीग्राम (मैसेजिंग ऐप) में 20-20 मिनट में अलग- अलग नाम के होटलों को लाइक कमेंट करने का टास्क दिया गया। जिसमें 01 से 18 तक टास्क था। 6 वें टास्क में 1000 से 50,000 रूपये का एक बैलेंस शीट था। 1000 रूपये वाले टास्क में पूरा करने पर 1500 रूपये मिलने का आश्वासन दिया जिसे पूरा करने पर महिला के अकांउट पर 1500 रूपये आ गए। कई टास्क पूरा करने के बाद महिला को 18 वें टास्क में 7 हजार रूपये जमा करने के लिए बोला गया। जिसके बाद भी महिला ने कॉलर के बताए अनुसार पैसे नहीं भेजी। जिसके बाद कॉलर ने महिला को बताया कि रूल के मुताबिक जब तक रकम जमा नहीं करोगे आपको आगे का इनकम जमा नहीं होगा। फिर महिला से ठग के बताओ में आकर 35,960 रूपये, 98,800 और 198500 रूपये जमा करवा दिया। उसके बाद भी कॉलर बोला कि आपका जमा किया हुआ रकम तभी प्राप्त होगा जब 3,51,200 रूपए जमा करोगी। जिसके बाद महिला को अपने साथ हुई ठगी का ऐहसास हुआ। लेकिन तब तक महिला 3 लाख 40 हजार रूपए गवा चुकी थी। इधर मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...