बिलासपुर

जानलेवा हमला करने वाला फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार…2 आरोपी पहले ही आ चुके थे पुलिस की गिरफ्त में

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – आपसी विवाद के बाद प्रार्थी पर जान लेवा हमला करने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। जिसके ऊपर 5 हजार रूपए का ईनाम भी रखा गया था। जिसे अंततः पुलिस ने सलखो के पीछे भेज दिए है। मिली जानकारी के अनुसार जूनी लाईन निवासी मोहम्मद फराज खान ने सकरी थाने में 29 अक्टूबर 2023 में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि पूर्व में ग्राम मेंडरा में जैदूल हक, रविशंकर उपाध्याय एवं सोनू उर्फ शेख रहिम के द्वारा रकम लेनदेने की बात पर विवाद कर स्टीक, रॉड और चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया था। जिसके बाद सकरी पुलिस ने मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन मामले में सैदा निवासी रविशंकर उपाध्याय फरार चल रहा था। जिसके ऊपर बिलासपुर एसपी ने 5 हजार का ईनाम रखा था। इसी बीच सकरी पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी तिफरा में छुपा हुआ है। जहा दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त् संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि उदयभान सिंह, सउनि उमेश उपाध्याय, प्रधान आरक्षक राजकुमार क्षत्री, आरक्षक नर्मदा साहू, कलेश्वर यादव, मालिक राम साहू, एवं थाना स्टाफ सकरी की भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...