छत्तीसगढ़

बच्चे को चुराकर भाग रहा था बच्चा चोर, पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने कर दी पिटाई

डेस्क

एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में बच्चा चुराने वाला गैंग सक्रिय हो गया है। शहरों के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी गैंग के सदस्य बच्चों को मौका पाकर उठाकर ले जा रहे हैं। सोशल मीडिया में भी इसी तरह की कई खबरें चल रही है, जिसमें बच्चों का अपहरण कर उनके अंग बेचे जाने की बात कही जा रही है। ऐसा ही एक बच्चा चोर लोगों की सजगता से पकड़ा गया। मुंगेली जिले के खैरा सेतगंगा के पास ग्राम दाबो जुझार भाटा में रहने वाले संजय टंडन का 1 वर्षीय बेटा धैर्य कुमार घर के पास खेल रहा था और इसी दौरान वह कहीं गायब हो गया। दादा संभू टंडन समेत परिवार के सभी सदस्य बच्चे को इधर-उधर तलाशने लगे । तभी ग्रामीणों ने बताया कि एक 35 वर्षीय युवक उनके बच्चे को ले जाते देखा गया है। लोगों ने बताया कि अज्ञात युवक बच्चे को लेकर रमईपुर की ओर जा रहा था । इस सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग उस युवक का पीछा करने पहुंचे। लोगों को देखकर वह बच्चे को लेकर खेत की मेड़ के पीछे छुप गया लेकिन ग्रामीणों की नजर से वह बच नहीं पाया ।बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने बच्चा चोर को दौड़कर पकड़ा और उससे बच्चे को आजाद कराने के बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीण बच्चा चोर को लेकर थाने पहुंचे। धरमगढ़ जिला कालाहांडी उड़ीसा का रहने वाला केजऊ प्रधान उर्फ रामू कोलता लंबे वक्त से बच्चा चोर गिरोह का सदस्य है। पुलिस उससे और मामलों की जानकारी जुटा रही है। वही बच्चा चोर पकड़े जाने की खबर से सैकड़ों की संख्या में आसपास के ग्रामीण थाना पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग करने लगे। प्रदेश में सही बड़ी संख्या में बच्चे लापता है। माना जा रहा है उसके पीछे ऐसे ही बच्चा चोर गिरोह का हाथ है ।

error: Content is protected !!
Letest
पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग...