रतनपुर

ट्रेलर चालक से लूट करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार… तलवार दिखाकर दिया था घटना को अंजाम, चालक ने संदेही की दी थी जानकारी

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र अंतर्गत जाली ओवरब्रिज के ऊपर नेशनल हाईवे पर ट्रेलर चालक से तलवार दिखाकर हुए लूट के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे लूट की रकम में से 1500 रुपए और तलवार को जब्त किया गया है। गौरतलब है कि ट्रेलर चालक शेख दाऊद मोहम्मद ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 जनवरी को पाली से बलौदा कोयला लेकर जाते समय जाली ओवरब्रिज के ऊपर 2 आरोपियों ने तलवार अड़ा कर उससे 2500 रुपए की लूट को अंजाम देकर फरार हो गए है, जिसमें ट्रेलर चालक ने आस पास के लोगों से पूछताछ कर एक आरोपी का नाम जाली निवासी राजा सँवरा बताया था, जिस आधार पर पुलिस ने दबिश देकर संदेही को धरदबोचा जिसने बताया कि उसने बेलतरा निवासी राहुल सूर्यवंशी के साथ घटना को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर, सउनि शिव चन्द्रा, प्र.आर. विकास सेंगर, आर. नंदकुमार यादव, शशिकान्त कौशिक की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...