बिलासपुर

बाइक सवार पति पत्नी से मारपीट कर लूट को अंजाम देने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार… आरोपी के 4 साथी पूर्व में ही पहुँच चुके है जेल

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बाइक सवार दंपत्ति से लूटपाट करने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद ही फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार परसदा निवासी केहर सिंह कुर्रे
14 जून को अपनी पत्नी के साथ बिलासपुर से अपने घर परसदा जा रहे थे। तभी दो मोटर साइकिल में अज्ञात व्यक्ति उन्हे घेरकर कर मारपीट करते हुए 25 हजार नगद और मोबाइल लेकर फरार हो गए। मामले में प्रार्थी के शिकायत के बाद सकरी पुलिस ने आरोपी यशवंत उर्फ लच्छी लोहार , दिपक उर्फ पीपी यादव तथा दो अपचारी बालको को गिरफ्तार कर लूट की रकम बरामद कर ली थी। वही उक्त घटना में शामिल सकरी निवासी मनोज सूर्यवंशी उर्फ उस्ताद फरार चल रहा था। जिसके ठिकाने का पता चलते ही सकरी पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त् संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि उदयभान सिंह, प्रधान आरक्षक राधेश्याम मरावी , आरक्षक संजय बंजारे, कलेश्वर यादव, नंदझरोखा सुमन एवं थाना स्टाफ सकरी की भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...