राष्ट्रीय

कैसे बन गया जेसीबी ट्रेंड ? क्या है जेसीबी जोक्स के पीछे की असली कहानी ?

विज्ञापन जेसीबी कंपनी को करोड़ों खर्च कर मिलना था वह यूं ही सोशल मीडिया में मीम के जरिए मिल गया

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद मेंन स्ट्रीम मीडिया और सोशल मीडिया पर चुनाव परिणाम, भारतीय जनता पार्टी और मोदी ही ट्रेंड कर रहा था। लेकिन अचानक इसके बीच ऐसा कुछ ट्रेंड करने लगा जो अधिकांश लोगों की समझ में ही नहीं आया। सोशल मीडिया की दुनिया भी निराली है ।जहां कब क्या क्लिक कर जाए, कहना मुश्किल है। कभी एक आंख मारती लड़की रातों-रात पॉपुलर हो जाती है, तो कभी जेसीबी पर जो देखो वह पोस्ट करने लगता है। लोकसभा चुनाव परिणामों के एक या दो दिन बाद अचानक सोशल साइट्स पर जेसीबी जोक्स ट्रेंड करने लगे।

जेसीबी को लेकर तरह तरह के चुटकुले और मीम बनाए जाने लगे। अधिकांश लोगों को समझ ही नहीं आया यह जेसीबी जोक्स क्या बला है और इसके साथ इस तरह की बातें क्यों जोड़ी जा रही है। सोशल मीडिया पर इसी तरह अचानक से कुछ भी ट्रेंड करने लगता है। असल में मौजूदा जेसीबी ट्रेंड के पीछे बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व पोर्न स्टार सनी लियोन की मुख्य भूमिका है। कुछ समय पहले सनी लियोन ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें वह जेसीबी मशीन पर खड़ी थी और अपनी फोटो के साथ उसने कैप्शन लिखा था कैरियर चेंज lol । सनी लियोन के इस तस्वीर के बाद यूजर्स ने उस पर कमेंट करने शुरू किए । देखते ही देखते सामान्य सी एक तस्वीर को 40 लाख से एक करोड़ तक के लोगों ने देख लिया जो हैरानी का विषय है।

इसके बाद लोग इस पर कमेंट करने लगे। कुछ लोगों ने कहा कि इंडिया में लोग इतने खाली बैठे हैं की जेसीबी की एक तस्वीर को करोड़ों लोग देख रहे हैं। इसके बाद यह चुटकुला बनने लगा कि इंडिया में लोग इतनी ठलहे बैठे हैं कि कहीं अगर जेसीबी की खुदाई चल रही है हो तो वे वहां भी उसे देख कर घंटों टाइम पास कर सकते हैं। फिर तो यहां कल्पनाओं के घोड़े दौड़ने लगे और राजनीति से लेकर हर क्षेत्र में जेसीबी को लेकर जोके बनने लगे। जिसमे जगह-जगह के फोटो शेयर करते हुए फोटोशॉप के साथ बेहद मनोरंजक पोस्ट किए गए।इसके बाद अचानक से जेसीबी की खुदाई ट्रोल करने लगी और लोग हजारों की संख्या में मीम बनाने में जुट गए ।

सनी लियोन ने भी नहीं सोचा होगा की जेसीबी मशीन पर चढ़कर खिंचाई गई एक तस्वीर इस तरह से वायरल हो जाएगी। इस ट्रेंड का सबसे अधिक फायदा जेसीबी कंपनी को हुआ। लोग जेसीबी मशीन के बारे में अधिक से अधिक जानकारियां उपलब्ध कराने लगे। जो विज्ञापन जेसीबी कंपनी को करोड़ों खर्च कर मिलना था वह यूं ही सोशल मीडिया में मीम के जरिए मिल गया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...