रतनपुर

दर्दनाक सड़क हादसा:- पिकनिक मना कर शहर लौट रहे बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, मौके पर 1 की मौत 2 घायल..

जुगनू तंबोली

रतनपुर – पिकनिक मना कर खूंटाघाट से बिलासपुर लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों को अज्ञात वाहन ने अपने चपेट में ले लिया, जिससे बाइक चला रहे एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है, दो युवक घायल है जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले जाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार शाम 4:30 बजे के लगभग खूंटाघाट से पिकनिक मनाकर बाइक क्रमांक सीजी 10 ए यू 6574 में जांजगीर निवासी उमेश पटेल उम्र 26 वर्ष, सनी गुप्ता उम्र 30 वर्ष, राहुल साहू निवासी नया सरकंडा जबड़ापारा वापस बिलासपुर लौट रहे थे,

जो अभी हाइवे पर रतनपुर तिराहे के पास पहुँचे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चालक उमेश पटेल निवासी जांजगीर की मौके पर ही मौत हो गई, वही राहुल और सनी घायल है जिन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

मौके पर पहुँच पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...